• Breaking News

    ज़िन्दगी का फार्मूला |||

    image copied from a noble

    चादर बड़ी कीजिये, ख्वाइशें दफ़न कीजिये |
    चार दिन की ज़िन्दगी है, चैन से बसर कीजिये ||

    परेशान किसी को कीजिये, हैरान किसी को कीजिए |
    कोई लाख गलत भी बोले, बस मुस्कुरा कर छोड़ दीजिये ||

    रूठा किसी से कीजिये, झूठा वादा किसी से कीजिये |
    कुछ फुर्सत के पल निकालिये, कभी खुद से भी मिला कीजिये ||

    चार दिन की है ज़िन्दगी, हँसी- ख़ुशी में काट ले |
    मत किसी का दिल दुःखा, दर्द सभी के बाँट ले ||

    कुछ नहीं है साथ जाना, एक नेकी के सिवा |
    कर भला होगा भला, गाँठ ये बाँध ले ||

    कौन ज्यादा सुखी है?

    फूल कितना भी सुन्दर हो, तारीफ़ खुशबू से होती है |
    इंसान कितना भी बड़ा हो, क़द्र उसके गुणो से होती है ||

    कौन ज्यादा  सुखी है?
    सोने की चेन वाला या चैन से सोने वाला |

    दोस्तों २जी, ३जी, ४जी आ गए है भविष्य में ५जी , ६जी  और ना जाने कितने जी आएंगे
    पर याद रहे दुनिया का काम माता जी, पिता जी और गुरु जी के बगैर नहीं चलेगा |


    इंसान कभी गलत नहीं होता उसका वक़्त गलत होता है मगर लोग इंसान को गलत कहते है - जैसे कि पतंग कभी नहीं कटती, कटता तो धागा है फिर लोग कहते है देखो पतंग कटी-पतंग कटी |

    आनंद में वचन मत दीजिये |
    क्रोध में उत्तर मत दीजिये |
    दुःख में निर्णय मत लीजिये |


    अच्छे मित्र,अच्छे रिश्तेदार और अच्छे विचार जिसके पास होते है उसे दुनिया की कोई ताकत हरा नहीं सकती है |
    अतः अपनों का साथ कभी मत छोड़ो |

    क्यों हिम्मत हार जाते हो उठो और एक बार फिर कोशिश करो क्योंकि हिम्मत के साथ की मेहनत बेकार नहीं होती और कोशिश करने करने वालो की कभी हार नहीं होती |||

    सोच कैसे बदले?

    अपका नजरिया बदलो, नजरिया आपकी सोच बदल देगा, और सोच आपकी  ज़िन्दगी बदल देगा |
    अतः हमेशा सकारात्मक नजरिया रखिये |

    बड़े लोग ऐसे ही बड़े नहीं बन जाते वो अपने ज़िन्दगी में प्राप्त प्रत्येक छोटे अवसरों को ही सही और सफल तरीके से भुनाना जानते है |
    अतः किसी अवसर को हाथ से मत जाने दीजिये  ||

    कमजोर डाली पर बैठे परिंदो को पता होता है की डाली कमजोर है लेकिन फिर भी वह उसपर बैठता है क्योंकि उसे डाली से ज्यादा खुद के पंख पर भरोसा होता है |
    अतः खुद पर भरोसा सदैव रखो |||

    मेरे ब्लॉग से सदा जुड़े रहने के लिए हमारा ब्लॉग जरूर   SUBSCRIBE करे !
    अगर मेरे इस ब्लॉग ने आपके दिल को छुआ हो तो इसको SHARE जरूर करें !!
    मेरे इस ब्लॉग के प्रति अपने बहुमूल्य विचार COMMENT BOX में लिखकर जरूर बताये !!!

    15 comments: