• Breaking News

    Brother :- A Unbreakable bond.

    दोस्तों हमारे जीवन में कई बार ऐसा होता है कि कोई हमारे साथ बुरा बर्ताव किया हो तो हम उसे दिल से लगा लेते है और दिमाग से हमेशा उसे बुरे बर्ताव के बारे में सोच कर अपनी पूरी जिंदगी बीताते है। आज मैं आपको उस बुरे बर्ताव पर कैसी प्रतक्रिया देनी चाहिए एक छोटी-सी कहानी के जरिये बताऊंगा ।

    यह कहानी दो भाईओ की है, जो साथ में घूमने गए थे। रास्ते में उन्हें रेगिस्तान मिला। जब वो रेगिस्तान पार कर रहे थे तो रास्ते में उनका किसी बात झगड़ा हो गया और बड़े भाई ने छोटे भाई के गाल पे खींच के थप्पड़ मार दिया। छोटे भाई को इस बात से दिल पे बहुत ठेस पहुँची और उसने रेत पर एक लकड़ी से लिखा आज मेरे सबसे प्यारे भाई ने एक छोटा-सा झगड़ा होने पर मुझे थप्पड़ मार दिया। रेगिस्तान में वो एक दूसरे को छोड़ के नहीं जा सकते थे इसलिए उन्होंने सफर जारी रखा और सोचा मंजिल पर पहुँच कर इस झगडे को सुलझा लेंगे। आगे उन्हें एक बड़ी झील मिली, उन्होंने इस झील में नहा कर तरोताज़ा होने का फैसला किया। छोटा भाई जिसे थप्पड़ मारा गया था वह भाई तैरते-तैरते झील के दूसरे किनारे पर डूबने लगा। उसके बड़े भाई ने जब ये देखा; तो वह तुरंत छोटे भाई की तरफ तैर कर आया और बड़ी मस्सकत के बाद अपने भाई को बाहर निकाल लिया। जिस छोटे भाई को बचाया गया था; उसने झील के किनारे एक पत्थर पर लिखा आज मेरे बड़े भाई ने मेरी जान बचायी
    Brothers:-The unbreakable Bond 
    बड़े भाई ने जब ये देखा तो अपने छोटे भाई पूछा जब मैंने तुम्हे थप्पड़ मारा था तब तुमने उसे रेत पर लिखा था लेकिन जब मैंने तुम्हारी जान बचायी तो तुमने उसे पत्थर पर लिखा।

    ऐसा! क्यूँ?

    तब छोटे भाई ने जवाब दिया जब कोई हमारे साथ बुरा बर्ताव करे तो हमे उसे रेत पर लिखना चाहिए जहाँ उसे वक़्त और माफ़ी की हवायेँ मिटा दे। और जब कोई हमारे साथ अच्छा बर्ताव करे तो हमे उसे पत्थर पर लिखना चाहिए जहाँ उसे कोई मिटा न सके।
    दोस्तों इस कहानी से हमे यह सीख मिलती है की जीवन में होने वाली बुरी घटनाओ को ज्यादा समय तक दिल में नहीं रखना चाहिए और अच्छी घटनाओ की याद के साथ अपने जीवन को ख़ुशी से व्यतीत करना चाहिए।

    धन्यवाद                                                                                                    सचिन कुमार प्रजापति 

    2 comments: