• Breaking News

    EK DIN ME SAFALTA


    दोस्तों आपने देखा होगा बहुत से लोग एक दिन में प्रसिद्ध हो जाते है। केवल एक दिन में वे सभी लोगो की नजर में एक सफल इंसान के रूप में अपनी IMAGE बना लेते है। तब शायद आपको लगता होगा कि यह इंसान जिसे कल तक कोई जनता भी नहीं था - वह एक ही दिन में इतना सफल कैसे हो गया?
    कुछ लोग तो ऐसे सफल लोगो के बारे में कहते है कि उनका भाग्य बहुत अच्छा है तभी तो एक ही दिन में इतना FAMOUS हो गए।
    ऐसे लोगो के बारे सुन कर आज का युवा और विधार्थी भी अचानक मिलने वाली सफलता में विश्वास करने लगा है और भाग्य पर निर्भर रहने लगा है। जबकि यह बिल्क़ुल गलत है क्योंकि यहाँ लोग केवल सच्चाई का एक हिस्सा देख रहे है और दूसरे हिस्से को बिलकुल नजर अंदाज कर रहे है।
    दूसरे शब्दों में कहे तो लोग यह तो देख रहे है कि कोई व्यक्ति एक ही दिन में सफल हो गया, और सभी लोगों के बीच FAMOUS हो गया।  लेकिन यह नहीं देख रहे है कि उस व्यक्ति के FAMOUS होने के पीछे क्या काऱण है?

    एक INTERVIEW का EXAMPLE देकर बताता हूँ: 

    दो लोग आपस में बात कर रहे थे:- जिसमे एक व्यक्ति वह था जिसने एक दिन पहले ही ओलम्पिक में  GOLD MEDAL जीता और अचानक ही पूरे दुनिया में एक सफल व्यक्ति के रूप में आ गया तथा दूसरा व्यक्ति जो उसका  INTERVIEW लेने  आया था। 
    INTERVIEW लेते हुए उसने प्रश्न पूछा :- GOLD MEDAL मिलते ही आपको रातों-रात सफलता मिल गयी इसके बारे में आपका क्या कहना है ?
    उस सफल व्यक्ति ने कहा :- बस यही कहना चाहूंगा कि रात बहुत लम्बी थी। 
    INTERVIEW लेने वाला बोला :- क्यों ! ऐसा क्या था इस रात में हमेशा की तरह कुछ ही घण्टों की तो थी। 
    तब उस सफल व्यक्ति ने कहा:- नहीं पूरे १० साल की थी ये रात। आपको तो केवल कुछ घंटे पहले पता चला कि मैं GOLD MEDAL जीत गया हूँ, लेकिन 

    • इस जीत की शुरुआत १० साल पहले हुई थी।
    • इस जीत के लिए मैंने अपना खून पसीना बहाना मैंने १० साल पहले शुरू कर दिया था। 
    • इस जीत को पाने का सपना मैंने अपने आँखों में १० साल पहले देखा था।
    • इस जीत के लिए मेरे सघर्ष की शुरुआत १० साल पहले हुई थी।
    • १० साल के कठिन परिश्रम के बाद मुझे ये जीत मिली हैं।
    • ये १० साल का संघर्ष मेरे लिए किसी काली रात से कम नहीं था इसलिए मैं कह रहा हूँ कि ये रात बहुत लम्बी थी- पूरे १० साल लम्बी। 
    दोस्तों एक GOLD MEDAL जीतने वाले व्यक्ति और  INTERVIEW लेने वाले व्यक्ति के बीच हुई ये बात हमे बहुत कुछ सीखाती हैं।

    लोगो की नजरों में उस व्यक्ति ने रातों-रात SUCCESS हासिल की थी अर्थात उसे एक दिन में सफलता मिली थी लेकिन हकीकत ये थी इस बेहतरीन सफलता के पीछे १० साल का संघर्ष छुपा हुआ था - जिस पर किसी का ध्यान तक नहीं गया।
    ME AND MY BROTHER

    आज के युवा लोगो को ये बात समझानी बहुत जरूरी है और समझनी होगी कि सफलता अचानक नहीं मिलती। बल्कि मिलने वाली सफलता के पीछे न जाने कितने संघर्ष छुपा होता हैं।

    प्रत्येक काली रात के बाद उजाले से भरा एक दिन जरूर आता हैं।  

    बहुत से लोग है जो अपने जीवन में विफ़ल हो जाते है, और खुद को अंदर से टूटा हुआ तक बिखरा हुआ महसूस करते हैं। जबकि समय अभी भी हाथ से नहीं गया होता। ऐसा इंसान दुबारा उठ खड़ा हो सकता हैं। वह दिखा सकता है की उसे मिली हुई हार कोई FINAL MATCH नहीं था। FINAL तो अभी होना बाकि हैं - यह सोच कर वह दुबारा खड़ा हो जाता है और अपनी कमर को जीत के लिए फिर कस लेता है। अपना आत्मविश्वास दुबारा फिर से समेटता हैं और इसी के सहारे एक बहुत लम्बी छलाँग लगाता है जीत कर ही दम लेता है।
    दोस्तों हो सकता हैं कि आपको भी हार मिली हो, लेकिन घबराना मत।  सारी कायनात आपके साथ है।  मैं आपके साथ हूँ आपको कभी निराशा और विफलता की खाई में गिरने नहीं दूंगा और ऐसे ही MOTIVATIONAL STORIES आपके लिए लाता रहूँगा ।  
    धन्यवाद                                                          सचिन कुमार प्रजापति 

    No comments